Spread the love

झारखंड आंदोलन के उपज रहे चंपाई सोरेन को भाजपा से मिला सम्मान, सरायकेला विधानसभा से बने भाजपा प्रत्याशी।

सरायकेला: संजय मिश्रा । झारखंड आंदोलन के अग्रणी आंदोलनकारी रहे चंपाई सोरेन के भाजपा में शामिल होने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने सरायकेला विधानसभा सीट से उन्हें पार्टी का टिकट देकर उनका सम्मान किया है।

Advertisements
Advertisements

चंपाई सोरेन का राजनीतिक सफरनामा :

लगातार चुनाव में सरायकेला विधानसभा सीट से अपनी मजबूत दावेदारी रखने वाले कोल्हान टाइगर के नाम से जाने जाने वाले चंपाई सोरेन का राजनीतिक सफरनामा झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ रहा है। वे झारखंड मुक्ति मोर्चा के टिकट पर 1991 में सरायकेला विधानसभा सीट से पहली बार चुनाव जीतकर विधायक बने थे। उसके बाद वर्ष 1995 में, वर्ष 2005 में, वर्ष 2009 में, वर्ष 2014 में और वर्ष 2019 में झारखंड मुक्ति मोर्चा के टिकट से ही चुनाव जीतकर विधायक रहे हैं।

इसी वर्ष भारी राजनीतिक उठा पटक के बीच मात्र 5 महीने के छोटे से मुख्यमंत्रित्व काल के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा से त्यागपत्र देते हुए भारतीय जनता पार्टी का दामन थामे। और अब भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से एक बार फिर से विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

You missed