Advertisements
Spread the love

भाजपा नेता सह जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल ने अपने राजनीतिक गुरु बाबूलाल मरांडी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर दी बधाई…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। भाजपा नेता सह जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल कार्यकर्ताओं के संग पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के रांची स्थित आवास पर जाकर उन्हें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर शुभकामनाएं और बधाई दी। इस अवसर पर अपने राजनीतिक गुरु भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए शंभू मंडल ने कहा कि अतुलनीय स्वच्छ राजनैतिक और सामाजिक छवि वाले एवं पार्टी और कार्यकर्ताओं के लिए समर्पित रहने वाले व्यक्तित्व के स्वामी बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा और अधिक सशक्त होगी। जिसका सकारात्मक प्रभाव मिशन 2024 में निश्चित रूप से भाजपा के पक्ष में दिखेगा।

इस अवसर पर भाजपा नेता शंभू मंडल के साथ विद्याधर पंडा, डॉ भूषण मुर्मू, अनीता पारित, दिजोपद पारित, मनोरंजन महतो, विनोद मंडल, लखींदर कुंडू, प्रकाश गुप्ता, मधुसूदन कुंभकार, लालू सोरेन एवं अभिषेक लोहार मुख्य रूप से मौजूद रहे।

You missed