Advertisements
Spread the love

आईजी पंकज कंबोज ने की समीक्षात्मक बैठक, 15 मार्च से पहले पेंडिंग कार्य पूरा करने और पंजी अपडेट करने के दिए निर्देश…

सरायकेला Sanjay : सरायकेला पुलिस मुख्यालय में बुधवार को रांची प्रक्षेत्र के आईजी पंकज कंबोज ने वार्षिक समीक्षात्मक बैठक की. जिसमें आईजी ने जिला पुलिस से प्राप्त जानकारियों के आधार पर संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को विशेष दिशा निर्देश दिए. आईजी पंकज कंबोज ने बैठक में चालू वित्तीय वर्ष में अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया। जिसमें 15 मार्च तक सभी अधूरे कार्य को पूरा करने और फ़ाइल को अपडेट करने संबंधित निर्देश एसपी को दिए।आईजी ने बताया कि केस निष्पादन के अलावा गुंडा पंजी को अपडेट करने और अपराधकर्मियों की सूची तैयार करने का भी निर्देश दिया गया है। आईजी ने बताया कि मादक पदार्थ प्रविष्टि, अवैध शराब प्रविष्टि समेत महिलाओं से छेड़छाड़ जैसे मामला की भी प्रविष्ठियां तैयार करने का सख्त निर्देश दिया गया है।

Advertisements

15 सालों में नक्सल गतिविधि में शामिल लोगों का तैयार होगा डेटाबेस:-
आईजी पंकज कंबोज बताया कि नक्सल गतिविधियों में शामिल लोगों पर मॉनिटरिंग की जाएगी। उन्होंने बताया कि बीते 15 सालों में जिन-जिन नक्सलियों द्वारा आत्मसमर्पण किया गया है या जो केस में ट्रायल चल रहा है, उन पर विशेष निगाह रखने तथा उनके क्रियाकलापों की मॉनिटरिंग किए जाने का भी निर्देश दिया गया है। जिले में नक्सल मूवमेंट पर भी विशेष नजर रखने के उद्देश्य से जिला पुलिस और सीआरपीएफ को निर्देशित किया गया है।

ड्रग्स तस्करों का होगा सर्विलांस:-
आदित्यपुर थाना क्षेत्र के ड्रग्स हब में तब्दील होने के मुद्दे पर आईडी पंकज कंबोज ने कहा कि एसपी द्वारा ड्रग तस्करों पर नकेल कसने की निगरानी और कार्रवाई की जाएगी। इसे लेकर उपायुक्त से अनुमति प्राप्त कर सर्विलांस की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। समीक्षा बैठक में कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा, एसपी आनंद प्रकाश, एसडीपीओ हरविंदर सिंह, एएसपी अभियान पुरुषोत्तम कुमार, डीएसपी हेडक्वार्टर चंदन वत्स के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

You missed