Advertisements
Spread the love

भाजपा नेता गणेश महाली ने सरायकेला प्रखंड के गांवों का दौरा कर मोदी सरकार के 9 वर्षों की उपलब्धियां गिनाई…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। भारतीय जनता पार्टी एसटी मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महाली ने सरायकेला प्रखंड अंतर्गत भंडारीसाई, भद्रुडीह, सीधाडीह और झालियापोसी गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मिलते हुए केंद्र की मोदी सरकार के सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 9 वर्षों की उपलब्धियों को गांव वालों के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार सेवा एवं समर्पण भाव से गरीब कल्याण के लिए कार्य कर रही है। साथ ही पूरे देश में सुशासन की व्यवस्था पर कार्य कर रही है। ताकि देश के अंतिम पायदान पर खड़े हर एक व्यक्ति को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ और न्याय मिल सके।

इस अवसर पर भाजपा सरायकेला प्रखंड अध्यक्ष मनोज महतो, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मुकुंद दास, प्रखंड महामंत्री प्रशांत साहू, शिवचरण पान, खेलाराम मुर्मू, लखींद्र टुडू, शिवनु पान एवं सुरेश लोहार सहित ग्रामीण जन मौजूद रहे।

You missed