Advertisements
Spread the love

भाजपा नेता रमेश हांसदा ने उपायुक्त से मिलकर विभिन्न जन समस्याओं से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंप कर निराकरण की मांग की…

सरायकेला: संजय मिश्रा । भाजपा नेता रमेश हांसदा ने उपायुक्त से मिलकर विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया और उन्हें ज्ञापन सौंपकर अविलंब समस्याओं के निराकरण की मांग की। भाजपा नेता रमेश हांसदा ने कहा कि बीते 8 दिनों से वो ग्राम प्रवास कार्यक्रम के तहत गांव-गांव घुम रहे थे। गांव में रात्रि प्रवास के दौरान गांव वालों ने कई समस्याओं से अवगत कराया। जिनमें राजनगर प्रखण्ड के डांडु गांव, लातार टोला, गोविंदपुर पंचायत में एक पानी का टंकी बना और समर सेबल भी लगा। परन्तु दूसरे दिन ही काम में लगे मिस्त्री ने बताया कि समर सबल चोरी हो गया। काम अभी भी अधूरा है। लोग पानी के लिए 3 किलोमीटर से दूसरे टंकी से पानी लाकर अपना काम चला रहे है।

Advertisements

राजनगर प्रखण्ड के जोनबुनि पंचायत अंतर्गत ओटोडी के ऊपर टोला में एक जल मीनार की बहुत जरूरी है । पानी की काफी किल्लत है। गम्हरिया प्रखंड के डुमरा पंचायत के रतनपुर गांव में एक तालाब का जीर्णोधार किया गया था जो बहुत ही गहरी है। कोई भी घाट नहाने का नहीं है। जो व्यक्ति तैरना नहीं जानता है वह जान जोखिम में डाल कर नहाता है। अभी हाल में दो व्यक्ति की डुब कर मौत हो गई थी इस तालाब में। इस तालाब में नहाने का घाट बनाया जाने चाहिए।

अनुरोध किया गया कि नहाने का घाट बनाया जाय। गम्हरिया बुरुडीह पंचायत के बोड डीह बीर कुल्ही में एक जल मीनार बनाने का आग्रह किया गया। सरायकेला प्रखण्ड और राजनगर प्रखंड को जोड़ने वाली सड़क छोटा दावना से बुरसा तक सड़क अभी भी मिट्टी का है। जो काफी कीचड़ हो जाता है। जिसकी मरमती की मांग की गई।

आसंगी से ईटागढ जाने का रास्ता का अभी तक जमीन अधिग्रहण नहीं हुआ है, जल्द से जल्द अधिग्रहण करने का आग्रह किया गया। उक्त सभी विषयों पर उपायुक्त से आग्रह किया गया कि अविलंब इस काम को करने पहल करे। ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से विशू महतो, माईकल महतो, सपन महतो, चिन्मय महतो, विमल महतो, राजेश गोप साथ रहे।