Advertisements
Spread the love

प्रधानमंत्री के मन की बात अब जन आंदोलन का कार्यक्रम बना -विनय महतो धीरज…

सिल्ली (कमलेश दुबे)  9 साल पहले 3 अक्टूबर 2014 विजयादशमी के दिन शुरू किया गया मन की बात का ऐतिहासिक सफर अपने 100 वें पड़ाव पर पहुंच गया।यह शतक सबूत है मोदीजी और देश की जनता के बीच मजबूत जुड़ाव और लगाव का उक्त बातें भाजपा ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष विनय महतो धीरज ने अपने आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100 वें संस्करण पर आयोजित कार्यक्रम में कही। श्री महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम से सदैव प्रेरणा मिलती है।

Advertisements

 

यह कार्यक्रम अब जन आंदोलन बन गया है।लोगों के विचारों में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिला रहा है। प्रधानमंत्री जी मन की बात कार्यक्रम में देश की नारी शक्ति की सैकड़ों प्रेरणादायी गाथाओं का जिक्र किए। प्रधानमंत्री ने चर्चा किए कि ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान की शुरुआत मैंने हरियाणा से की थी।जो जल्द ही वैश्विक हो गया ।मन की बात के दौरान किए गए चर्चा के ऐसे क‌ई उदाहरण हैं जो लोगों को बहुत प्रभावित किया।उनका यह कार्यक्रम बहुत ही सराहनीय है।

कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखने की व्यवस्था भाजपा ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष विनय महतो धीरज के आवास पर किया गया था।जहां बूथ संख्या 146 एवं 147 के लोग शामिल हुए। सफल 100 वें संस्करण पूर्ण होने की खुशी में केक भी काटा गया।यह कार्यक्रम सिल्ली विधानसभा में 100 विभिन्न स्थानों पर सुना गया जो अपने आप में ऐतिहासिक है।

इस अवसर पर भाजपा ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष विनय महतो धीरज, वरिष्ठ भाजपा नेता पशुपति नाथ महतो, मेघनाथ महतो, दुर्लभ महतो, बोधनाथ महतो, गिरिधर महतो,विपतारण महतो, रामेश्वर महतो, किरीटी कुमार महतो, जन्मेंजय महतो, किशोर,निखिल,फनीभूषण, पंकज, यशपाल सुरज, शेखर आदि मौजूद थे।

You missed