Advertisements
Spread the love

भाजपा नेता रमेश हांसदा ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर धंसे खैरकोचा पुलिया को 5 दिनों में सुचारु करने की मांग की…

सरायकेला संजय मिश्रा  । राजनगर-जुगसलाई मुख्य मार्ग पर खैरकोचा गांव के समीप स्थित बोंगबोंगा पुल सोमवार की सुबह फ्लाईश लदा हाईवा पार करते समय धंस गया। सुचना मिलने पर भाजपा नेता रमेश हांसदा खैरकोचा पहुंचे और पुलिया का निरीक्षण किया। भाजपा नेता रमेश हांसदा ने कहा कि इससे पहले भी पुलिया के कमजोर होने के संबध में जिला प्रशासन को अवगत कराया गया था, मगर प्रशासन ने इसको गंभीरता से नहीं लिया,

Advertisements

जिसके कारण आज ये स्थिति बनीं। स्थानीय गार्मीणो का कहना है कि पुलिया काफी पुराना हो चुका है और बहुत पहले से ही जर्जर हो चुका है, भारी वाहनों का परिचालन होने के कारण ये धंसा है। भाजपा नेता रमेश हांसदा ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर कहा कि 5 दिन के अंदर धंसे जगह पर मुरुम भरकर वाहनों का परिचालन किया जाये, नहीं तो वो छठे दिन ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठेंगें। और उस जगह पर नये पुल का निर्माण जल्द से जल्द हो। इस पुलिया से हजारो लोग मजदुरी करने औधोगिक क्षेत्र आदित्यपुर जाते हैं, इसलिए यह अतिमहत्वपूर्ण पुलिया है। मौके पर विशु महतो, लालचंद महतो, चिन्मय महतो, बबलू महतो, इंद्रजीत महतो, सुकलाल महतो मौजूद रहे।