Advertisements
Spread the love

सड़क दुर्घटना नियंत्रण को लेकर भाजपा एसटी मोर्चा नेता रमेश हांसदा ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। भारतीय जनता पार्टी एसटी मोर्चा के नेता रमेश हांसदा ने जिला में हो रहे लगातार सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए कारगर उपाय को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। रमेश हांसदा ने उपायुक्त से आग्रह किया कि जितने भी 10-12 चक्का गाड़ियां चल रही है। हाईवे गाड़ी चल रही है। सभी गाड़ियों में सहचालक खलासी नहीं रखा जा रहा है। जिस कारण ड्राइवर को साइड व्यू का पता नहीं चल रहा है। और बांए ओर किनारे में चलने वाले मोटरसाइकिल हो या साइकिल हो या पैदल हो वैसे लोगों को कुचल करके आगे बढ़ जा रहा है। हर हाल में सहचालक के बिना बड़े गाड़ी का परिचालन नहीं किया जाए।

रमेश हांसदा ने बताया कि जितने भी गाड़ियां चल रहे हैं उसमें से अधिकतर अनफिट गाड़ियां हैं।जिसका कभी भी प्रशासन के द्वारा जांच नहीं किया जाता है। रमेश हांसदा ने अपने ज्ञापन में कहा कि बहुत सी बड़ी गाड़ियां सड़क के किनारे गैर जिम्मेदाराना तरीके से खड़ी रखी जाती है जिसमें कोई लाइट या रेडियम भी नहीं लगा होता है। रात के अंधेरे में मोटरसाइकिल चालक गाड़ी को ठोक देता है और मौत हो जाती है। गैर जिम्मेदारना से खड़ी गाड़ियों को जप्त किया जाए।

साथ ही साथ रमेश हांसदा ने कहा कि यूं तो राज्य सरकार की ओर से, जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के नाम पर दो चक्का वाहनों का हेलमेट, लाइसेंस हमेशा जांच किया जाता है। परंतु बड़ी गाड़ियों को चलाने वाले हैवी लाइसेंस की चेकिंग कभी भी नहीं होती है। गैर अनुभवी चालक द्वारा बड़ा वाहन चलाने के कारण भी कई दुर्घटनाएं घट रही है। ऐसी हालत में लाइसेंस का जांच हर हाल में सुनिश्चित किया जाना चाहिए ताकि जिला में सड़क की दुर्घटना को कम किया जा सके। रमेश हांसदा के साथ पूर्व उप प्रमुख माइकल महतो और सफल महतो भी मौजूद रहे।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?