Advertisements
Spread the love

डीडीसी की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट लेवल कोऑर्डिनेशन कमिटी (DLCC) की हुई बैठक सम्पन्न; निर्धारित लक्ष्य के विरुध योजनाओं के क्रियान्वयन तथा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के तहत शत प्रतिशत योग्य लाभुकों को लाभ प्रदान करने के दिए निर्देश…

KCC एवं PMEGP के लंबित आवेदनों का निश्चित समयावधी में निराकरण करें: उप विकास आयुक्त…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। जिला समाहरणालय स्थित सभागार में उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कोऑर्डिनेशन कमिटी (बैंकर्स) की बैठक आहूत की गई। बैठक उप विकास आयुक्त के द्वारा क्रेडिट-डेबिट अनुपात, कृषि क्षेत्र में उपलब्धी, एमएसएमई, केसीसी, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुद्रा ऋण, स्वयं सहायता समूह, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना ,प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन समेत विभिन्न बिन्दुओं का क्रमवार समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

इस दौरान उन्होंने सभी शाखा प्रबंधक को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप क्रियान्वयन, विभिन्न योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार करने, कल्याणकारी योजनाओं के तहत प्राप्त आवेदनों का निश्चित समयावधी में निराकरण करने तथा पंचायतों में विशेष कैंप लगाकर योग्य लाभुकों को KCC का लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त PMEGP अंतर्गत प्राप्त आवेदन का नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित कर लोगों को स्वरोजगार से जुड़ने हेतू लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने कहा कि बैंक शाखाओ में आम जनता को बेहतर सुविधा मिले, ग्रामीणों, लाभुकों के आवेदन पर त्रुटि तथा किसी भी प्रकार की डॉमेंट्स की कमी पे आवेदन रिजेक्ट करने की बजाव उन्हें एक बार मौका दें। उन्हें योजनाओं की जानकारी देकर सहयोग प्रदान करें। ताकि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ शत प्रतिशत योग्य लाभुकों तक पहुंचाई जा सके। बैठक में डीडीएम नाबार्ड, अग्रणी बैंक प्रबंधक वीरेंद्र कुमार शीत, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, डीबीएम जेएसएलपीएस एवं अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

You missed

घाटशिला : पश्चिम बंगाल, असम एवं पुंडूचेरी में भाजपा की जीत से भाजपाइयों में हर्ष की लहर