Spread the love

मारवाड़ी युवा मंच की सरायकेला शाखा ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान…

सरायकेला संजय मिश्रा । आगामी लोकसभा चुनाव-2024 में शत प्रतिशत मतदान के उद्देश्य से मारवाड़ी युवा मंच सरायकेला शाखा द्वारा सरायकेला बाजार क्षेत्र में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।

Advertisements
Advertisements

इस अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच सरायकेला शाखा के अध्यक्ष नीतीश चौधरी उर्फ हनी के नेतृत्व में सचिव अनमोल सेक्सेरिया, कोषाध्यक्ष अभिषेक सेक्सेरिया, उपाध्यक्ष आनंद अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, सौरभ चौधरी, नितिन अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल और रौनक बुधिया के साथ मतदाता जागरूकता पोस्टर विमोचन करते हुए पोस्ट में जागरूकता स्लोगन लिखवा कर अलग-अलग जगहों पर मंदिरों, धर्मशाला एवं प्रतिष्ठानों में सभी जगह लगवाया गया। और सभी से निश्चित रूप से राष्ट्रहित के प्रथम कर्तव्य के रूप में मतदान करने की अपील की गई।