Advertisements
Spread the love

होली के शुभ अवसर पर छऊ नृत्य का हुआ आयोजन…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। मां सरस्वती पूजा समिति गोंगाडीह-पदमपुर सीनी द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति होली के शुभ अवसर पर छऊ नृत्य का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य अतिथि मोहितपुर पंचायत मुखिया प्रतिनिधि राजू हेम्ब्रम द्वारा फीता काट कर शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर पश्चिम बंगाल पुरूलिया के कोचाहातु शिशु कल्याण छऊ नृत्य समिति कोटशीला के उस्ताद वृन्दावन कुमार एवं रॉयल छऊ अकादमी रांगाडीह पुरूलिया के उस्ताद सुखेन डाक्टर के नेतृत्व में छऊ नृत्य प्रस्तुत किया गया।

इस दौरान श्याम सुंदर मुदि अध्यक्ष, मेघू मुदि सचिव, हीरा लाल महतो कोषाध्यक्ष एवं सदस्य अमित, मेघनाथ, धीरेन महतो, गणेश महतो, प्रदीप मुदि, लालटू, विश्वनाथ, दीपक, परमानंद, विरेश, विजय, संजय, रोहित, छुटी, महावीर, महाप्रभु, रंजीत, रइझउ, सनातन, डाक्टर, धर्मु, विरेन्द्र, आसमान, रवि, आकाश, धुनदा, धीरेन, रमेश, अमिर शिबो, राजाराम, महावीर, अर्जुन, दिसंबर, गुलठू विकास मुदि मुख्य रूप उपस्थित रहे।

You missed