Spread the love

टोयोटा शोरूम के सामने हाईवा और ट्रेलर में जोरदार टक्कर, केबिन में फंसा चालक…

सरायकेला:जगबंधु महतो

Advertisements
Advertisements

सरायकेला जिला के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटा कांड्रा मुख्य मार्ग पर टोयोटा शोरूम के सामने हुआ जोरदार सड़क हादसा, जहां तेज रफ्तार से आ रहे ट्रेलर चालक ने सड़क पर खड़े हाईवा को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि मुख्य मार्ग पर गम्हरिया से आदित्यपुर की ओर जाने के क्रम में टोयोटा शोरूम के सामने पुर्व से एक ब्रेक डाउन हाइवा संख्या JH05CQ2425 खड़ी थी।

इसी बीच गम्हरिया की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रेलर संख्या NL02Q8953 के चालक का नियंत्रण खो गया और ट्रेलर सीधे जाकर हाइवा से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार हुई कि ट्रेलर के चालक का केबिन हाइवा के पिछले हिस्से में फंसा रह गया। ट्रेलर के अगले भाग के परखच्चे उड़ गए। गनीमत रही की जिस समय टक्कर हुई उसे समय अगल-बगल से कोई वाहन पार नहीं हो रहा था। वहीं जोरदार आवाज होने के बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर जमा होने से यातायात पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया।

इसके बाद आदित्यपुर थाने के प्रभारी नितिन कुमार सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ वहां पहुंची और गैस कटर को बुलाकर काफी मशक्कत के बाद केबिन के कुछ हिस्से को काटकर फंसे हुए ट्रेलर के चालक को रेस्क्यू किया गया। जहां ट्रेलर के चालक के सिर,पांव में एवं हाथों में चोटें लगी है। जिसके बाद उसे उचित इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। फिलहाल आदित्यपुर पुलिस की टीम ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है।