Advertisements

सफाई सुपरवाइजर ने गड्ढे में फंसी गौ माता की रक्षा की…
सरायकेला:संजय मिश्रा
सरायकेला। सरायकेला के बाजार स्थित इमामबाड़ा मस्जिद रोड के समीप एक बड़े से गड्ढे में शुक्रवार की सुबह-सुबह एक गाय जा गिरी। जिसकी सूचना मिलते ही नगर पंचायत के सफाई सुपरवाइजर बबन कुमार सफाई मित्रों के साथ उसे जगह पर पहुंचे।
जहां उन्होंने गाय को गड्ढे में बुरी तरह से फंसा हुआ पाया। इसके बाद सफाई मित्रों के साथ कड़ी मशक्कत के बाद उन्होंने गौ माता को सुरक्षित गड्ढे से बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि यदि सही समय पर सूचना और सहायता नहीं मिली होती या फिर यही घटना रात के समय हुई होती तो गौ माता की जान भी जा सकती थी।
मौके पर उपस्थित लोगों ने इस कार्य के लिए सफाई सुपरवाइजर सहित समस्त सफाई मित्रों की प्रशंसा की।
