Advertisements
Spread the love

डीडीसी व‌‌ बीडीओ ने कुचाई कई बुथों का निरीक्षण कर संसाधन का लिया जायजा…

सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला। आगामी लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण माहौल से संपन्न कराने तथा सत प्रतिशत मतदान को लेकर मंगलवार को डीडीसी प्रभात कुमार बरदियार एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान माझी ने कुचाई प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान डीडीसी ने कुचाई के दलभंगा, सियाडी, बारुहातु, गालुडीह, कुचाई एवं अरुवां बुथ का निरीक्षण कर मतदान केंद्रों पर मौजूद मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने बुथ पर उपलब्ध हर संसाधन की बारिकी से जांच भी की।

बुथ पर मतदान कर्मियों से लेकर मतदाताओं की सुविधाओं का भी निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने कहा कि बुथ पर बिजली, पानी, शौचालय सहित अन्य जो भी संसाधन मुहैया होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान वहां मौजूद अधिकारियों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने व स्वीप कार्यक्रम को धरातल पर उतारने का निर्देश दिया। ताकि ज्यादा से ज्यादा मतदाता वोट देने के लिए घरों से निकले और वोट करें।

उन्होंने सभी को निर्देश देते हुए कहा कि मतदान के दिन मतदाताओं और मतदान कार्य में जुटे कर्मियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी और असुविधा ना हो। निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से डीडीसी प्रभात कुमार बरदियार, बीडीओ प्रधान माझी, मांगीलाल गिलुआ, कनीय अभियंता अश्वनी सरदार आदि मौजूद रहे।

You missed

#दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मौसम और मानसुन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

घाटशिला : मंच ‘सक्रिय संवेदना’ ने घाटशिला शहरी क्षेत्र के अव्यवस्थित ड्रेनेज पर कहा