Advertisements
Spread the love

“चलो करें आवास पूरा” अभियान की डीडीसी ने की समीक्षा; 10 अक्टूबर तक सभी लंबित आवसों को पूर्ण करने के दिए निर्देश…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। उप विकास आयुक्त सरायकेला-खरसावां प्रवीण कुमार गागराई ने कार्यालय प्रकोष्ठ में संबंधित पदाधिकारी के साथ बैठक कर “चलो करें आवास पूरा” अभियान का समीक्षा किया। इस दौरान उप विकास आयुक्त ने प्रखंड अंतर्गत लाभुकवार लंबित आवास एवं अभियान अंतर्गत संचालित कार्यों का समीक्षा करते हुए आगामी 10 अक्टूबर तक सभी पंचायतो में लंबित आवास को पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने क्षेत्रीय पदाधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण के दौरान लाभुकों के साथ समन्वय स्थापित कर लंबित आवास को पूर्ण करने हेतू प्रेरित करने तथा अन्य आवश्यक सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत शत प्रतिशत लंबित आवास को पूर्ण कराने की ओर पहल कर अभियान को सफल बनाए। बैठक मे जिला समन्वयक आवास योजना, प्रशिक्षण समन्वयक, प्रखंड समन्वयक एवं अन्य उपस्थित रहे।