Advertisements
Spread the love

सरायकेला जिला ट्रैफिक विभाग ने एक दिन में वसूले ₹85600; जिला ट्रैफिक प्रभारी ने दी जानकारी…

सरायकेला Sanjay । जिले में ओवरलोडिंग सहित ट्रैफिक नियमों का पालन को लेकर जिला ट्रैफिक कंट्रोल विभाग द्वारा कवायद जारी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सरायकेला-खरसावां जिला ट्रैफिक इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि जिले भर में वरीय पदाधिकारियों के आदेश के बाद बहुत ही कड़ाई से ट्रैफिक के नियमों का पालन करवाया जा रहा है। जहां बुधवार को एक दिन में ट्रैफिक विभाग को ₹74200 ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन करने वालों से दंडात्मक शुल्क के रूप में वसूले गए हैं।

Advertisements

जिसमें बिना हेलमेट के दुपहिया वाहन चलाने वाले, दुपहिया वाहन पर तीन लोगों की सवारी करने वाले, बिना सीट बेल्ट के चार पहिया वाहन चलाने वाले, रैश ड्राइविंग करने वाले एवं नो पार्किंग में पार्किंग करने वालों से वसूला गया है। वहीं लोगों को अपील की जाती है कि सभी ट्रैफिक के नियमों का पालन करते हुए ही वाहन चलाएं और अब इस जिले में भी नो पार्किंग पर गाड़ी पार्किंग करने पर दंडात्मक शुल्क वसूला जा रहा है

अतः लोगों से पार्किंग स्थल पर ही गाड़ी पार्क करने की अपील की जाती है। वहीं पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित मालवाहक वाहन, पिकअप वैन जिन पर यात्रियों की सवारी करवाई जा रही है, पर एवं औटो पर क्षमता से अधिक सवारी कराए जाने वालों से सरायकेला अस्पताल मोड़ एवं गम्हरिया थाना मोड में 57 लोगों से कुल ₹11400 का फाइन वसूला गया है। एवं लोगों से अपील की गई है कि अपने जीवन को सुरक्षित रखते हुए सवारी गाड़ियों पर ही यात्रा करें ना कि मालवाहक वाहनों पर, क्षमता से अधिक यात्रियों को टेंपो में ना बैठाएं एवं किसी भी सूरत में पिकअप वैन के छत पर यात्रा ना करें।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?