Advertisements

दीपावली के अंतिम साप्ताहिक हाट में उमड़ी खरीददारों की भीड़; दीपावली और बांदना
पर्व को लेकर हुई जमकर खरीददारी।
सरायकेला। दीपावली और क्षेत्र के महान पर्व बांदना के पूर्व सरायकेला में लगे अंतिम साप्ताहिक हाट में ग्रामीण एवं शहरी खरीददारों की भीड़ उमड़ी रही। इस अवसर पर लोगों ने जमकर आगामी त्योहारों के लिए खरीददारियां की। जिसमें परंपरागत मिट्टी के घरों की लिपाई पुताई के लिए मिट्टी के रंग, चावल एवं धान सहित तेल की खरीददारी विशेष रूप से की गई। इस अवसर पर वार्षिक बांदना पर्व के लिए नए कपड़े भी साप्ताहिक हाट से खरीदे गए। वहीं दीपावली और बांदना पर्व को लेकर दीप दीया और मिट्टी के नए बर्तनों की खरीदारी भी की गई। त्यौहार की खरीददारी को लेकर देर शाम तक साप्ताहिक हाट परिसर में लोगों की गहमागहमी बनी रही। जहां सरायकेला एवं ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा जमशेदपुर सहित अन्य दूरदराज के क्षेत्रों से भी विक्रेता दुकानदार साप्ताहिक हाट में पहुंचे रहे।
Advertisements

Related posts:
चाकुलिया : जोहार भारत फाउंडेशन और वन सुरक्षा समिति के तत्वाधान में पश्चिम बंगाल के कोलकाता के आरजी क...
ग्राम पंचायत हल्दीपोखर ,पश्चिम, के द्वारा गुरुवार को कम्युनिटी हॉल में एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान श...
Sraikela : क्षेत्र सहित देश की संसद तक चर्चित रही तबरेज के मौत के मामले में एडीजे वन न्यायालय में हु...

