Advertisements
Spread the love

पोस्टमार्टम हाउस जाकर मृतका के परिजनों से मिले डीएसई…

सरायकेला : संजय मिश्रा । बीते सोमवार को राजनगर थाना क्षेत्र के मगरकेला के समीप हुई सड़क दुर्घटना में उत्क्रमित मध्य विद्यालय सोनारडीह की शिक्षिका मनीषा ग्रेस कांडुलना का निधन हो गया था। जीसके बाद मृतका का पोस्टमार्टम सरायकेला सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस में कराया गया।

Advertisements

जिला शिक्षा अधीक्षक चार्ल्स हेंब्रम ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर मृतका के परिजनों को सांत्वना देते हुए घटना पर गहरा दुख प्रकट किया। उन्होंने मौके पर परिजनों को सरकारी प्रक्रिया के तहत तत्काल सभी लाभ दिए जाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर खरसावां की विधायक प्रतिनिधि मांगीलाल महतो भी मौजूद रहे।