Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम के तहत डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने गौशाला परिसर में किया वृक्षारोपण

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित कोलकाता पिंजरापोल सोसाइटी की गौशाला में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ फलदार वृक्षों का वृक्षारोपण किया. यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने फलदार एवं छायादार वृक्षों को लगाया गया. इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ गोस्वामी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण करना हमारा राष्ट्रीय कर्तव्य है. वृक्ष हमें स्वच्छ वायु प्रदान करते हैं. फलदार एवं छायादार वृक्ष बारिश को आकर्षित करते हैं. वृक्षों से प्रकृति की नमी बनी रहती है. वृक्षों से प्राकृतिक संतुलन बनी रहती है. भारतीय संस्कृति में वृक्षारोपण को श्रेष्ठ धर्म माना गया है. डॉ गोस्वामी ने सभी कार्यकर्ताओं से इस वर्ष कम से कम 5 वृक्ष लगाने का आह्वान किया. इस मौके पर साधन मल्लिक, शतदल महतो, दिनेश सिंह, उत्तम मुर्मू, महादेव महतो, दिलीप पाल,चन्द्र देव महतो, चंचल मंडल, विजय सीट, मिन्टु नंदी, दिपेश पलाई, राणाप्रताप गोप, बनमाली दास, परिमल दास, रोहित पति, मुन्ना भारती आदि उपस्थित थे.

Advertisements

You missed