Spread the love

महिला महाविद्यालय सरायकेला में ईडी सेल का हुआ उद्घाटन…

सरायकेला: संजय मिश्रा : सरायकेला स्थित महिला महाविद्यालय में ईडी सेल का उद्घाटन सिलीकान इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी के एडिशनल प्रोफेसर डॉ महेंद्र प्रसाद ने सोमवार को किया। कार्यक्रम का विधिवत शरुआत दीप प्रज्जवलित के साथ हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्या डा. स्पार्कलीन देई ने अतिथि को पौधा देकर स्वागत किया।

Advertisements
Advertisements

प्राचार्या ने स्वागत भाषण में महाविद्यालय में आईआईसी सेल द्वारा किए जा रहे प्रयासों तथा कार्यक्रमों के बारे में विस्तार पूर्वक छात्राओं को जानकारी दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने छात्राओं को समस्याओं को ढूंढने तथा उसको हल करने के बारे में सोचने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्राओं को अपने खुद के दिमाग का उपयोग नए रोजगार के सृजन में लगाने को कहा।

उन्होंने छात्रों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब भी दिया। मंच का संचालन इतिहास विभाग के शिक्षक चंद्रशेखर राय ने किया। मौके पर शिक्षक मनोज महतो, चंपा पाल, प्रेमा नूतन, डॉ श्वेता लता सहित छात्राएं उपस्थित रही।

You missed