Spread the love

सेवानिवृत्ति पर आदेश पाल को दी गई भावभीनी विदाई…

 

सरायकेला: संजय मिश्रा : जिला आयुष चिकित्सा केंद्र सरायकेला में सोमवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में आयुष केंद्र के आदेशपाल पंचानन दास को उनकी सेवानिवृति पर भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कृष्ण कुमार उपस्थित रहे। डॉ कृष्ण कुमार ने सेवानिवृत आदेशपाल को शॉल ओढाकर और प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया।

Advertisements
Advertisements

डॉ कुमार ने कहा कि सेवानिवृति सेवाकाल की एक प्रक्रिया है, जिससे सरकारी महकमे में काम करने वाले सभी कर्मियों को गुजरना पड़ता है। उन्होंने कहा कि पंचानन दास सरायकेला केंद्र में 1986 में योगदान दिए और तब से आज तक अपने सेवा के 38 वर्षों में बिना किसी रुकावट के उन्होंने अपने कर्तव्यों को बखूबी निभाया है। ये अपने सेवा काल में समय के बहुत पाबंद रहे हैं।

श्री दास अपने कर्तव्य के साथ साथ कार्यालय के अन्य दूसरे कार्यों को भी बखूबी से निभाते रहे हैं। मौके पर जिला आयुष चिकित्सा केंद्र के बिजली रजक एवं श्रीमती हाईबुरू सहित जिले भर के सभी चिकित्सा केंद्रों के चिकित्सक व कर्मी मौजूद रहे।

You missed