Advertisements
Spread the love

अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग ने छेड़ा अभियान, 700 किलो से अधिक जावा महुआ एवम 40 लीटर शराब नष्ट…

 सरायकेला:जगबंधु महतो

सरायकेला जिला के आर आई टी थाना अंतर्गत भुआ नदी किनारे ,पार्वतीपुर नदी किनारे एवम विभिन्न जगहो पर जहरीली महुआ शराब जुलाई अड्डों पर छापेमारी की गई है। लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए सरायकेला जिला के उत्पादक अधीक्षक विमला लकड़ा के द्वारा दिए गए निर्देश के तहत गुप्त सूचना के आधार पर अधिनस्त कर्मचारियों के सहयोग से विभिन्न देसी महुआ शराब के अड्डों पर छापामारी की गई है।

छापेमारी के दौरान 700 किलो ग्राम जावा महुआ विनष्ट किया गया एवं 40 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया। अभियुक्त छापेमारी दल को दूर से ही आता देख शराब माफिया भागने में सफल रहे। उत्पाद अधिनियम के तहत फरार अभियोग मामला दर्ज किया जाएगा।