एक्सपेंडिचर ऑब्जर्वर ने स्टैटिक निगरानी दल का किया स्थल निरीक्षण…
सरायकेला -संजय मिश्रा । एक्सपेंडिचर ऑब्जर्वर दिग्विजय कुमार चौधरी द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 51-सरायकेला के सरायकेला थाना अंतर्गत थलको बॉर्डर पर स्टैटिक निगरानी दल का स्थल निरीक्षण किया गया। इस दौरान उपस्थित दंडाधिकारी के द्वारा प्रयोग किया जा रहा पंजीकरण पुस्तिका की जांच की गई। साथ ही एक्सपेंडिचर ऑब्जर्वर दिग्विजय कुमार चौधरी द्वारा मौके पर प्रतिनियुक्त दल का मनोबल बढ़ाने के लिए मार्गदर्शन करते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया।
Advertisements

Advertisements



