Advertisements
Spread the love

इंस्टीट्यूट फॉर एजुकेशन महाविद्यालय में विदाई समारोह का हुआ आयोजन…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। इंस्टीट्यूट फॉर एजुकेशन महाविद्यालय में सत्र 2021-23 के छात्र-छात्राओं का धन्यवाद के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समझ में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थिति रही महाविद्यालय की सचिव श्रीमती डॉ स्वीटी सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत नृत्य एवं संगीत सहित हास्य रस विखेरते हुए मिलन और विदाई के गीतों के साथ रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। मौके पर सत्र 2021-23 के छात्र-छात्राओं ने अपने खट्टे मीठे अनुभवों को साझा किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि सहित उपस्थित सभी शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा सभी के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। समारोह में परंपरा के तहत आकांक्षा पटनायक को मिस फेरवेल और गोपी महतो को मिस्टर फेरवेल चुना गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

You missed

जमशेदपुर : लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित