Advertisements
Spread the love

गम्हरिया हाट बाजार परिसर काली मंदिर का दरवाजा और ताले को तोड़ दानपेटी की चोरी कर पेटी को फेका सड़क पर…

सरायकेला:जगबंधु महतो

Advertisements

सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गमरिया हाट बाजार में स्थित काली मन्दिर में बिती रात चोरों द्वारा दान पेटी को तोड़ पैसे चुरा लिया। जानकारी देते हुए मंदिर समिति के व्यक्ति ने बताया कि जब वे सुबह पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मंदिर का दरवाजा और ताला टूटा हुआ है एवं दान पेटी गायब है।

चोरों ने दान पेटी को चुराकर उसके ताले को काटकर उसमें रखें पैसे चुरा लिए एवं दान पेटी को सड़क पर फेंक दिया। वहीं बिना कैमरे पर आए लोगों ने बताया कि लगातार मंदिरों को निशाना बनाया जा रहा है। जो की बहुत ही गलत है। जिससे सामाजिक असंतोष फैल रहा है।