Advertisements
Spread the love

विद्युत आपूर्ति क्षेत्र जमशेदपुर के महाप्रबंधक तकनीकी ने प्रमंडल स्तरीय बैठक कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश…

सरायकेला: संजय मिश्रा । विद्युत आपूर्ति क्षेत्र जमशेदपुर के महाप्रबंधक तकनीकी श्रवण कुमार की अध्यक्षता में प्रमंडल स्तर के पदाधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। विद्युत आपूर्ति प्रमंडल सरायकेला में आयोजित उक्त बैठक में उन्होंने प्रमंडल स्तर के सभी पदाधिकारियों, क्षेत्र की तकनीकी कर्मचारियों एवं सभी ऊर्जा मित्रों के साथ राजस्व संकलन और विद्युत व्यवस्था के रखरखाव की जानकारी लेते हुए

आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में विद्युत अधीक्षण अभियंता संजय कुमार, विद्युत कार्यपालक अभियंता विशाल कुमार, सहायक विद्युत अभियंता संजय कुमार संवैया एवं लालजी महतो, कन्या विद्युत अभियंता माणिक चंद्र शर्मा, बलराम हांसदा, धनंजय प्रसाद एवं दिलीप प्रसाद मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

You missed