Spread the love

ग्राम प्रधानों की सम्मानित राशि दोगुनी किए जाने पर ग्राम प्रधान महासभा ने हेमंत सरकार का जताया आभार…

सरायकेला: संजय मिश्रा  ग्राम प्रधान महासभा की एक बैठक जिला अध्यक्ष सूरज लाल महतो की अगुवाई में संपन्न हुई। सरायकेला स्थित आम बगान में संपन्न हुई ग्राम प्रधान महासभा की बैठक में हेमंत सोरेन सरकार द्वारा ग्राम प्रधान की सम्मानित राशि दोगुनी किए जाने पर ग्राम प्रधान महासभा आभार जताया। ग्राम प्रधान महासभा द्वारा इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, आदिवासी कल्याण मंत्री दीपक बिरुवा का भी आभार प्रकट किया गया, जो आज गांव के अगुवादार को सम्मान देने का प्रस्ताव कैबिनेट से पारित कराए। बताया गया कि इससे आज गांव के अगुआदारो में खुशी का मौहल है। बहुत दिनों के इंतजार के बाद डाकुवा, नायकी पुजारी, कुडाम नायके, जोग माझी, पीड़ परगाना को सम्मान राशि मिलेगा।

देर से ही सही समाज एवं गांव हित में एक बड़ा निर्णय झारखंड सरकार ने लिया है। बैठक को संबोधित करते हुए ग्राम प्रधान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विशु हेंब्रम ने कहा हमने जो आंदोलन शुरू किया था और जो सपना देखा था, वह आज पुरा होते दिख रहा है। बैठक में सभी ग्राम प्रधानों ने खुशी जाहिर किया। बैठक में शामिल ग्राम प्रधान रतन महतो, छुटुलाल सरदार, योगेश्वर सरदार, बासुदेव प्रधान, मुनीराम महतो, मुटलु माझी, डॉ धीरेन्द्र नाथ महतो आदि मौजूद रहे।

You missed