Spread the love

दिल्ली के संगीत नाटक एकेडमी कार्यक्रम में सरायकेला छऊ

ने दर्शकों का मन मोहा…..

सरायकेला। संगीत नाटक एकेडमी सांस्कृतिक मंत्रालय भारत सरकार द्वारा नई दिल्ली के कमानी प्रेक्षागृह में बीते 18 अप्रैल को मनमोहक प्रदर्शन करने के बाद छऊ कलाकारों का दल सरायकेला वापस लौटा। जिनका राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र में भव्य स्वागत किया गया।

Advertisements
Advertisements

केंद्र के निदेशक गुरु तपन कुमार पटनायक के नेतृत्व में 15 सदस्यीय छऊ कलाकारों के दल ने सरायकेला शैली में रात्रि, हर पार्वती एवं नाविक छऊ नृत्य का मनमोहक प्रदर्शन किया। जिसे दर्शकों की भरपूर सराहना मिली।

फेस्टिवल ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट के तहत आयोजित उक्त कार्यक्रम में केंद्र के निदेशक सहित कलाकार सुनील कुमार दुबे, मोहम्मद दिलदार अंसारी, सोमा गिफरी, बाबूराम सरदार, बाउरी बंधु महतो, प्रफुल्लो नायक, कुसमी पटनायक, गोपाल कुमार पटनायक, अनिल कुमार पटनायक, सूरज कुमार पटनायक, प्रदीप कुमार कवि, उदित नारायण सिंहदेव, मिहिर लाल महतो एवं सानकु महतो ने प्रदर्शन किया।

You missed