Advertisements
Spread the love

बुंडू जंगल में लगी भीषण आग; दमकल ने 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू…

सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला। सरायकेला प्रखंड के बुंडू जंगल क्षेत्र में शुक्रवार को भीषण आगजनी की घटना हुई। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना सरायकेला अग्निशमन विभाग को दी। अग्निशमन पदाधिकारी सरायकेला ऋषि कुमार तिवारी ने इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दमकल वाहन को पूरी टीम के साथ घटनास्थल की ओर रवाना किया।

घटनास्थल पर पहुंचे अग्निशमन विभाग की टीम ने तकरीबन 3 घंटा की कड़ी मशक्कत के बाद जंगल में लगी आग पर स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से काबू पाने में सफलता हासिल की। ग्रामीणों ने बताया कि अचानक से जंगल में लगी आज से वन क्षेत्र को काफी नुकसान हुआ है।

जिसमें कई पेड़ पौधे जल कर स्वाहा हो गए हैं। और पशु पक्षियों का ठिकाना भी छिन गया है। हालांकि जंगल में लगी उक्त भीषण आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

You missed