Advertisements
Spread the love

काशी साहू कॉलेज सरायकेला परिसर में आपसी विवाद को लेकर छात्रों के बीच हुई मारपीट की घटना…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला: काशी साहू महाविद्यालय सरायकेला के परिसर में बुधवार को छात्रों के बीच आपसी विवाद में मारपीट की घटना घटी। मारपीट में स्नातक के छात्र कुणाल कुमार महतो को चोट आयी है। मामले के पश्चात छात्रों का एक गुट सरायकेला थाना पहुंच कर लिखित शिकायत किया।

जिसमें आठ नामजद अभियुक्त के साथ पचास अज्ञात लोगों के खिलाफ लिखित आवेदन दिया गया है। आवेदन में कहा गया है कि बुधवार को महाविद्यालय में परीक्षा समाप्ति के बाद कुछ युवकों द्वारा महविद्यालय परिसर में आकर कुणाल महतो को घेर लिया गया और गाली गलौज करते हुए जाति सूचक अपशब्द कहकर उसके साथ मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान वीडियो बना रही छात्राओं के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया।

और उन्हें दौड़ा दौड़ा कर उनका मोबाइल फोन छीन लिया गया। इससे पूर्व भी 24 जुलाई को महाविद्यालय परिसर में अराजकता एवं वर्चस्व फैलाने के उद्देश्य से छात्रों के साथ मारपीट किया गया था। मामले पर थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने कहा कि छात्रो के एक गुट द्वारा लिखित शिकायत किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।