Advertisements

ब्राउन शुगर तस्करी मामले में एडीजे टु की अदालत ने आरोपी तबस्सुम को सुनाई 6 साल सश्रम कारावास के साथ ₹30000 जुर्माने की सजा…
सरायकेला:संजय मिश्रा
Advertisements

सरायकेला: ब्राउन शूगर तस्करी करने के मामले पर सुनवाई करते हुए एडीजे टु अमित शेखर की अदालत ने मामले की आरोपी तब्बसुम को भादवि की धारा 21(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत छह वर्ष व तीस हजार की जुर्माना की सजा सुनाई है. जुर्माने की राशि नहीं देने पर एक वर्ष साधारण कारावास की भी सजा दिया गया है. मामला आदित्यपुर थाना क्षेत्र का है.
मामले पर प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पुलिस गश्ती के दौरान इमली चौक के समीप एक स्कुटी के समीप दो महिलाएं थी, जो पुलिस को देखते ही भागने लगी. उसमें से पुलिस ने तब्बसुम को पकड लिया। पुछताछ पर बताया कि ब्राउन शुगर खरीदने आयी है और जमशेदपुर में ले जाकर बेचती है. पुलिस ने स्कुटी के अंदर रखे 40 पुडिया ब्राउन शुगर बरामद किया था.
Related posts:
SARAIKEL NEWS : प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला-खरसावां का हुआ पुनर्गठन; उमाकांत प्रधान बने सचिव; गोलक बिहारी...
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार ने खरसावां विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न मतदान केन्द्...
RAJNAGAR NEWS : राजनगर में प्रशासनिक पदाधिकारीयों द्वारा निर्धारित समय अनुसार झंडोतोलन समपन्न हुआ।

