Advertisements
Spread the love

राज्य स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय सरायकेला के छात्र-छात्राओं ने हासिल किया प्रथम स्थान…

सरायकेला संजय मिश्रा  संस्कृति बोध परियोजना के अंतर्गत अनपति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर फुसरो में विद्या विकास समिति के तत्वावधान आयोजित राज्य स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय सरायकेला के छात्र-छात्राओं ने संस्कृति ज्ञान के बाल वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर एक अनोखी उपलब्धि हासिल की है। उक्त प्रतियोगिता में विद्यालय की ओर से छात्र-छात्राओं ने प्रतिभागिता निभाई। जिसमें बाल वर्ग में करण महतो, सूरज महतो एवं ओम जय महतो ने प्रथम स्थान प्राप्त कर उपलब्धि हासिल की है।

Advertisements

विद्यालय के प्रधानाचार्य पार्थ सारथी आचार्य, विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के सचिव रामानाथ आचार्य और समिति के सभी सदस्यों ने इस उपलब्धि पर छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई दी है। और कहा है कि इससे छात्र-छात्राओं के गौरव के साथ-साथ विद्यालय का भी गौरव बढ़ा है। विद्यालय के उप प्रधानाचार्य तुषारकांत पति सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने छात्र-छात्राओं को इस सफलता के लिए बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की है।