Advertisements
Spread the love

फ्लाई ऐश लदे हाईवा के साथ ढहा खैरकोचा पुल; जमशेदपुर से टूटा संपर्क…

सरायकेला : संजय मिश्रा । राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत राजनगर-जमशेदपुर मार्ग पर खैरकोचा के समीप अवस्थित पुल अचानक से ढह गया। सोमवार की अहले सुबह उक्त घटना तब घटी जब एक फ्लाईऐश लदा हाईवा पुल से गुजर रहा था।

इसी दौरान हाईवे सहित पॉल धंस गया। हालांकि इस दौरान किसी भी प्रकार के जानमाल की क्षति नहीं हुई। परंतु पुल के धंस जाने से दोनों ओर के राहगीर फंस गए। और मौके पर हाईवा चालक फरार हो गया। बताते चलें कि राजनगर को जमशेदपुर से जोड़ने वाला उक्त महत्वपूर्ण पुलिया के धंस जाने से राजनगर क्षेत्र का सीधा संपर्क जमशेदपुर से टूट गया। स्कूल से होकर प्रतिदिन जमशेदपुर नौकरी और मजदूरी के लिए जाने वाले दर्जनों लोग इससे प्रभावित हुए। वहीं वाहनों का भी लंबा कतार लग रहा।

You missed