Advertisements
Spread the love

दो दिवसीय कराटे प्रतियोगिता में जिले के कराटेकारों ने जीते चार स्वर्ण के साथ कुल छह पदक…

सरायकेला: संजय मिश्रा । गुजारियु कराटे मार्शल आर्ट के तत्वावधान खूंटी जिला के पेरिस हाल संत माइकल कैथड्रल में आयोजित दो दिवसीय अंतर जिला कराटे प्रतियोगिता में जिले के कराटेकारों ने शानदार प्रदर्शन किया है। उक्त टूर्नामेंट में सारी कलाकार समाज जिले के कराटेकार तेजस कुमार ने दो स्वर्ण पदक हासिल किया।

Advertisements

जबकि आर्यन देहरी ने एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक तथा लक्की दास ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित किया है। इस दौरान मुख्य कोच सम्पाई कमल थापा, टीम मैनेजर संगीता कालिंदी, सुखमति बोदरा एवं नसीम अंसारी टीम के साथ मौजूद रहे। टीम की जीत पर जिले के गोजुरियु कराटेकारों द्वारा विजेता खिलाड़ियों और टीम को बधाई एवं शुभकामना दी गई।