Spread the love

मृतक डॉ बृहस्पति मंडल के परिजनों से मिलने पहुंचे जयराम महतो; बंधाया ढांढस…

सरायकेला (संजय मिश्रा)। अपने कोल्हान दौरे के क्रम में राजनगर में आरएमपी डॉ बृहस्पति मंडल हत्याकांड की सूचना मिलने के बाद झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो मृतक डॉक्टर बृहस्पति मंडल के परिजनों से मिलने उनके राजनगर के छोटा सीजूलता स्थित आवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने परिवार का ढांढस बंधाते हुए उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

मौके पर उन्होंने प्रशासन से परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने और हत्याकांड में शामिल अपराधियों को विधि सम्मत सजा दिलाए जाने की मांग की। इस अवसर पर झारखंड की वर्तमान राजनीति पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी अपनी आईडियोलॉजी के साथ कार्य कर रही है। जिसका बेहतर परिणाम पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान मिला है। आगामी विधानसभा चुनाव में भी अच्छा परिणाम मिलने की संभावना उन्होंने बताई है। इस अवसर पर जेएलकेएम के प्रेम मार्डी, सुनील महतो, बुद्धेश्वर महतो, रोहित महतो, संजय महतो एवं परवंशु महतो सहित अन्य जन मौजूद रहे।

Advertisements

You missed