Advertisements
Spread the love

अनाथ बच्चों संग कोल्हान शेरनी बेबी महतो ने काटा केक; मनाया अपना जन्मदिन…

सरायकेला – संजय मिश्रा । जेबीकेएसएस एवं जेएलकेएम केंद्रीय सदस्य और कोल्हान शेरनी के नाम से मशहूर बेबी महतो ने अपना जन्म दिवस मनाया। इस अवसर पर बेबी महतो, केंद्रीय सदस्य उदय बंकिरा, उमेश महतो, संजय गोराई समेत सेकड़ो क्रांतिकारी साथी गम्हरिया सपड़ा स्थित गुरुकुल गए और अनाथ बच्चों के साथ केक काटकर धूम-धाम से अपना जन्मदिन मनाया। साथ ही बच्चों के बीच कॉपी, कलम भी बाँटा।

बच्चों ने भी खुल के अपने ख़ुशी ज़ाहिर की। मौक़े पर उदय बंकिरा ने कहा कि बच्चे भगवान के रूप होते है। इनके सिर पर माता-पिता का सहारा नहीं है इसलिए हमने सोचा जन्मदिन पर फ़िज़ूल पैसा खर्च करने से अच्छा है कि ये ख़ास दिन किसी की चेहरे में मुस्कान लाई जाए। बेबी महतो ने कहा इन बच्चों के साथ जन्मदिन मनाकर मन को शांति व सुख मिला है।

छोटे छोटे बच्चों ने मुझे विश किया अपने हाथों से केक खिलाया। मेरा ये जन्म दिन जीवन भर के लिए यादगार बन गया। उन्होंने बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए गुरुकुल के संचालक को धन्यवाद भी दिया। मौके पर संजय गोराई, केंद्रीय संगठन मंत्री, उमेश महतो, केंद्रीय संगठन मंत्री, राम अजीत, आकाश, ब्रिज जमुदा, सुनीता महतो समेत गम्हरिया टीम के कई लोग मौजूद रहे।

You missed

दुमका : कोयले के डंपिंग से नदी के पानी का रंग हुआ काला, सुध लेने वाले बेखबर…

#ईडी #भारतीय सेना #सीबीआई #आर्मी #फौजी #दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड डकैती दिल्ली दुमका देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बोकारो मजदूर आंदोलन राँची राज्य राज्यसभा रामगढ़ लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

सरायकेला : पीएचडी कार्यालय में जल सहिया से ऑडिट के नाम पर पैसे की उगाई…