Advertisements
Spread the love

टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा महिला ग्राम सभा का किया गया आयोजन…

सरायकेला: संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला: सरायकेला प्रखंड अंतर्गत मुरूप पंचायत के जगन्नाथपुर गांव में टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा ग्राम प्रधान अर्जुन प्रधान की अध्यक्षता में महिला ग्राम सभा का आयोजन किया गया। महिला ग्राम सभा में गांव के विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श करते हुए कई मुख्य बिंदुओं पर प्रस्ताव रखा गया।

जिसमे घर-घर में शौचालय के निर्माण तथा मरम्मती, घर-घर जल-नल योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, महिलाओं की बैठक करने के लिए महिला संकुल संगठन भवन का निर्माण, पुराना सोलर लाइट का मरम्मती, विधवा एकल महिला पेंशन विकलांग योजना, तालाब में महिलाओं के लिए कपड़ा चेंजिंग रूम का निर्माण, साफ सफाई के लिए कूड़ा दान योजना, सरकारी स्कीम से बकरी सेड का निर्माण, शिक्षा के लिए कोचिंग सेंटर, न्यू चापाकल तथा पुराना चापाकल का मरम्मती एवं महिला समिति के नाम पर जन वितरण प्रणाली का दुकान खोलने का निर्णय लिया गया।

मौके पर पंचायत समिति सदस्य अनिता प्रधान, सेवानिवृत्त सरकारी टीचर शंभूनाथ प्रधान, नागेश्वर प्रधान, टाटा स्टील फाउंडेशन के संदीप कुमार, मोनी भट्टामिश्रा व मुकुंद महतो समेत अन्य उपस्थित रहे।