Advertisements
Spread the love

मारवाड़ी युवा मंच सरायकेला ने समाज को अस्थाई अमृतधारा समर्पित किया…

सरायकेला.. क्षेत्र में बढ़ती हुई भीषण गर्मी की तपिश को देखते हुए मारवाड़ी युवा मंच सरायकेला शाखा ने समाज को अस्थाई अमृतधारा समर्पित किया। जिसके तहत वर्तमान में 20 जगहों पर इसकी सेवाएं चालू की गई। बताया गया कि आवश्यकता के अनुसार आगे इसकी संख्या बढ़ाई जाएगी।

इस अवसर पर सराइकेला नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, संस्थापक सचिव प्रदीप चौधरी, संस्थापक अध्यक्ष प्रेम अग्रवाल, प्रांतीय संयोजक सामाजिक सम्मान और समाज सुधारक राहुल अग्रवाल, अध्यक्ष आकाश अग्रवाल, सचिव आनंद अग्रवाल, आशुतोष चौधरी, अभिषेक सेक्सरिया, अंकित अग्रवाल एवं साकेत सेक्सरिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बताया गया कि वर्तमान के भीषण गर्मी के कहर के बीच अमृतधारा लोगों को राहत पहुंचाने का कार्य करेगी।

You missed