Spread the love

सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय सरायकेला में हुआ मेधावी छात्र सम्मान समारोह-2024…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय सरायकेला के शांतिकुंज में भव्य समारोह के साथ माध्यमिक परीक्षा में उत्तीर्ण सर्वोत्कृष्ट 10 मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन पदाधिकारी जमशेदपुर विभाग के विभाग प्रमुख तुलसी प्रसाद ठाकुर, जिला मातृ संस्था के संचालक सत्यनारायण, मातृ संस्था सरायकेला के जिला प्रचारक निरंजन, विद्यालय प्रवंधकारिणी समिति के अध्यक्ष रामनाथ आचार्य, उपाध्यक्ष विशकेशन सतपथी के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

सामूहिक वंदना के उपरांत विद्यालय के प्रधानाचार्य पार्थ सारथी आचार्य ने सभी आगंतुक अतिथियों का परिचय कराया। तत्पश्चात विद्या विकास समिति झारखंड प्रांत के जमशेदपुर विभाग के विभाग प्रमुख तुलसी प्रसाद ठाकुर ने कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुए कहा कि मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान के माध्यम से आने वाली पीढ़ी को एक नया रास्ता मिलता है। यही सफल बच्चे आगे चलकर समाज में अपना विशिष्ट स्थान प्राप्त करते हैं। इन्हीं की देखा देखी हमारे छात्र-छात्रा भी उन्हीं के बताए गए रास्ते पर चलते हैं, और समाज की प्रगति में अपना योगदान देते है।

विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष रामनाथ आचार्य ने छात्र-छात्राओं को आशीर्वचन प्रदान करते हुए कहा कि माध्यमिक परीक्षा में सफलता हमारे विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ-साथ अभिभावकों का भी विशेष सहयोग का परिणाम है। हमें जीवन के सफर में दृढ़ संकल्प से संकल्पित होकर आने वाली रूकावटों से जूझते हुए निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ते रहना चाहिए। अच्छे चरित्र निर्माण और सुसंस्कार पर हमारा विशेष जोर रहता है। लक्ष्य को पाने के लिए कठिन परिश्रम के साथ-साथ दृढ़ संकल्प का भी जरूरत पड़ता है। जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं।

समुचित इच्छा शक्ति और कर्तव्य के पथ पर हम लक्ष्य की प्राप्ति कर सकते हैं। प्रधानाचार्य पार्थ सारथी आचार्य ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सम्मान मांग कर नहीं लिया जाता इसे अपने आचार, विचार, व्यवहार से प्राप्त किया जाता है। हमारे छात्र-छात्रा अपना नाम समाज में प्रतिस्थापित करें यही हमारी मनोकामना है।

इस अवसर पर शिक्षिका शालिनी और शिक्षक जयप्रकाश ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं ने और अभिभावकों ने भी बच्चों के अच्छे परिणाम का श्रेय विद्यालय को दिया। इस अवसर पर प्रथम दस स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को स्मारक और माता-पिता को अंग वस्त्र और तुलसी का पौधा देकर सम्मानित किया गया।

मौके पर उप प्रधानाचार्य तुषार कांत पति ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किए। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के साथ कार्यक्रम की समाप्ति हुई। इस अवसर पर समिति के सदस्य चिरंजिवी महापात्र, आदित्य दुबे के साथ सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Advertisements

You missed