Spread the love

मसाल जुलूस निकालकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए मनरेगा कर्मी…

सरायकेला: संजय मिश्रा : झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ प्रदेश कमेटी के आह्वान पर पूरे राज्य में सभी मनरेगा कर्मचारी तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल के पश्चात रविवार से पूरे राज्य के सभी मनरेगा कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। जिसमें सरायकेला-खरसावां जिले करीब 200 मनरेगा कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। अनिश्चिकालीन हड़ताल से पूर्व शनिवार की शाम को मनरेगा कर्मियों ने सरायकेला में मशाल जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया था।

Advertisements
Advertisements

वादा निभाओ स्थाई करो सत्याग्रह अभियान के तहत स्थायीकरण की मांग को मनरेगा कर्मियों द्वारा आन्दोलन किया जा रहा है। संघ के जिला अध्यक्ष शंकर सतपथी के नेतृत्व में मनरेगाकर्मियों ने कहा कि झारखंड राज्य में ग्रामीण विकास विभाग की अति महत्वाकांक्षी योजना मनरेगा के क्रियान्वयन में राज्य के मनरेगा कर्मी विगत 17 वर्षों से अल्प मानदेय में राज्य के उत्थान के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में काम कर रहे हैं।

मनरेगा कर्मियों को सरकार की ओर से अल्प मानदेय के अलावा अन्य कोई सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जाती है। समय-समय पर कर्मियों ने अपने हक अधिकार वह उचित मांगों के लिए सरकार के समक्ष अपनी पीड़ा को व्यक्त भी किया है। मनरेगा कर्मियों ने कहा कि देश के अन्य राज्यों में मनरेगा कर्मियों के हित में कई काम किए गए हैं। मौके पर जिलाध्यक्ष शंकर सतपथी, अनिल मुर्मु, जॉन पीटर बागे, मनोज तियु सहित कई मनरेगा कर्मी मौजुद रहे।

Advertisements

You missed