Advertisements
Spread the love

सांसद प्रतिनिधि ने छऊ नृत्य कार्यक्रम का किया उद्घाटन…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। चड़क संक्रांति के अवसर पर सरायकेला प्रखंड अंतर्गत सीनी के बांकसाई में श्री श्री शिव दुर्गा चड़क पूजा कमेटी बांकसाई के तत्वावधान छऊ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि अश्वनी सिंहदेव ने फीता काट कर किया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मूल कला एवं संस्कृति तथा संस्कार हमारी पहचान है। इसे संरक्षित रखकर बनाए रखना हम सभी का परम कर्तव्य है। इस अवसर पर आयोजक कमेटी सहित गांव एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी कार्यक्रम में पहुंचकर रात्रि जागरण करते हुए छऊ नृत्य का भरपूर आनंद लिए।

You missed