Spread the love

खरसावां प्रखंड के नोडल शिक्षकों को नेत्र दृष्टि जांच कर दिया गया प्रशिक्षण…

सरायकेला: संजय मिश्रा । खरसावां प्रखंड अंतर्गत सभी 147 मध्य विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालय के एक-एक नोडल शिक्षकों को नेत्र दृष्टि जांच करने हेतु प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षित सहायक शिक्षकों के द्वारा अपने-अपने विद्यालय में जाकर अध्यनरत विद्यार्थियों का मैन्युअल नेत्र जांच किया जाएगा। मैन्युअल जांच में चिन्हित दृष्टि दोष के संभावित विद्यार्थियों को पुनः मशीन के द्वारा बीआरसी खरसावां में नेत्र विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा सत्यापन जांच किया जायेगा। एवं दृष्टि दोष से ग्रसित पाए जाने वाले विद्यार्थियों को जिला अंधापन नियंत्रण समिति सरायकेला-खरसावां के द्वारा निःशुल्क चश्मा उपलब्ध कराया जाएगा।

Advertisements
Advertisements

कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी खरसावां एवं जिला अंधापन नियंत्रण समिति सरायकेला-खरसावां के लेखा प्रबंधक घनपत महतो के द्वारा प्रखंड संसाधन केंद्र खरसावां में किया गया। बताया गया कि राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम एवं अंधापन नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार से नेत्र जांच अभियान पूरे जिले में शुरू हो गई है, जो पूरी जूलाई माह नियमित रूप से संचालित रहेगी। कार्यक्रम के तहत अध्यनरत विद्यार्थियों को दृष्टिहीनता से बचाना प्रमुख लक्ष्य है। दृष्टिहीनता के कारण विद्यार्थी अपने संपूर्ण प्रतिभा का प्रदर्शन नहीं कर पातें हैं,

ऐसे विद्यार्थियों के लिए यह कार्यक्रम काफी कारगर साबित होगा। उक्त जानकारी देते हुए घनपत महतो ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल 50000 विद्यार्थियों का नेत्र जांच करने एवं दृष्टि दोष से पीड़ित विद्यार्थियों को चश्मा उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। खरसावां प्रखंड के शिक्षकों के लिए नेत्र सहायक सीताराम महतो द्वारा नोडल शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया।