Spread the love

बाबूलाल मरांडी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की खुशी पर शंभू मंडल ने लोगों को सरायकेला लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया…

सरायकेला: संजय मिश्रा

सरायकेला। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को भारतीय जनता पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की खुशी कोलाबीरा स्थित भाजपा कार्यालय में देखी गई। जहां भाजपा नेता सह जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल के नेतृत्व में सभी भाजपाइयों ने एक दूसरे को गले मिलकर बधाइयां दी। इस अवसर पर भाजपा नेता शंभू मंडल ने लोगों के बीच 21 किलो सरायकेला के प्रसिद्ध विशेष बेसन लड्डू का वितरण किया।

मौके पर उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की खुशी में लोगों को और पार्टी कार्यकर्ताओं को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया। उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी के भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर राज्य के भारतीय जनता पार्टी में निश्चित रूप से नई ऊर्जा का संचार होगा। पार्टी के छोटे से बड़े सभी कार्यकर्ता सम्मानित रूप से पार्टी के लिए जनहित में समर्पित होकर कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी सदैव से ही प्रदेश और प्रदेश की जनता के हित में कार्य करते रहे हैं। और उनको भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का कमान सौंपने का फलाफल आगामी 2024 की चुनाव में समूचा झारखंड निश्चित रूप से भाजपा के पक्ष में नजर आएगा।

You missed

#ईडी #भारतीय सेना #सीबीआई #आर्मी #फौजी #दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चुनाव चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां हजारीबाग

जमशेदपुर : मैईया सम्मान योजना‌ झामुमो के लिए गले की हड्डी बनी क्या ?

जमशेदपुर : जिला स्तरीय चौकीदार नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन…

चांडिल : संदर्भ ~ बलभद्र गोराई, सत्ता परिवर्तन होता रहा पर व्यवस्था नहीं…