
दो सूत्री मांगों को लेकर पंचायत सचिवों ने जिला समाहरणालय के समक्ष दिया धरना..
सरायकेला: संजय मिश्रा। झारखंड राज्य पंचायत सचिव संघ के प्रदेश स्तरीय आह्वान पर जिले के पंचायत सचिवों ने अपने दो सूत्री मांगों को लेकर जिला समाहरणालय के समक्ष जिला स्तरीय धरना दिया। धरने में शामिल पंचायत सचिव आनंद महतो, गुरुचरण महतो, सलिल सामल, गौतम सिंह, दीपक उरांव, अशोक महतो, सुकुरमनी कुंटिया एवं निवा सोय ने बताया कि दो सूत्री मांगों मूल ग्रेड पे ₹2400 दिया जाए और प्रखंड पंचायती राज के पद पर 25% में शेष प्रोन्नति वरीयता के आधार पर दिया जाए।

आरक्षित 25% पद पर सीमित प्रतियोगिता परीक्षा तीन बार अवसर देते हुए रिक्त स्थान भरा जाए। मांगे नहीं माने जाने की स्थिति में संघ द्वारा उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होने की बात उन्होंने कही। बताया गया कि उक्त मांगों को लेकर आगामी 21 अगस्त को राजभवन रांची के समीप राज्य स्तरीय धरना दिया जाएगा। धरना कार्यक्रम में नानकी बायपाई, जयवंती टोपनो, सुमन उरांव, रितु कुमारी, अंजू कर्ण, रिंकी लिंडा, सविता उरांव, श्यामलेंदु दास, देवराज सिंह पातर, जगन्नाथ महतो, मधु महतो, खिलेश्वर भगत, नीरज कुमार गुप्ता, सुरेश प्रसाद महतो, अरविंद कुमार ओझा, विकास कुजूर और गौर चांद महतो मौजूद रहे।

