Advertisements
Spread the love

इंस्टीट्यूट फॉर एजुकेशन महाविद्यालय में पोषण माह अभियान का किया गया समापन…

सरायकेला: संजय मिश्रा। इंस्टीट्यूट फॉर एजुकेशन महाविद्यालय में बिटिया सितंबर महीने पोषण माह अभियान चलाया गया। जिसका विभिन्न गतिविधियों के साथ मंगलवार को समापन किया गया। इसके तहत कार्यक्रम में महिलाओं और किशोरियों को पोषण के महत्व के प्रति जागरूक करने पौष्टिक आहार की जानकारी देने और उनके सेवन के तरीके के विषय में जानकारी दी गई।

Advertisements

इस संबंध में जानकारी देते हुए विद्यालय की प्रधानाध्यापिका डॉ स्वीटी सिन्हा ने बताया कि पोषण माह अभियान के तहत जागरूकता लाने के उद्देश्य से महाविद्यालय की ओर से पोषण रैली, पोषण शपथ, हीमोग्लोबिन टेस्ट, सामुदायिक जागरूकता अभियान, न्यूट्रीशन पाक कला एवं सलाद प्रतियोगिता जैसी गतिविधियां आयोजित करते हुए विशेष कर गर्भवती महिलाओं पर विशेष ध्यान देने और उनके खान-पान के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। साठी आवश्यक दवाइयां का भी वितरण किया गया।

इस अवसर पर आयोजित समापन समारोह कार्यक्रम में महाविद्यालय के एनएसएस सर्किल ऑफिसर ओम प्रकाश, निदेशक आरएन महंती, प्रधानाध्यापिका डॉ स्वीटी सिन्हा, श्रावणी मुखर्जी, सुमन कुमारी, इंदु कुमारी, अर्चना, सिक्की कुमारी, वंदना कुमारी, प्रियंका कुमारी, रश्मि शर्मा, निशा रानी, माधुरी कुमारी, पायल खालको, समीर एक्का, एनके दास, केके दुबे एवं आश्रित महापात्रा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

You missed