Advertisements

राजन साह ने अपने सुपुत्री पायल के जन्मदिन पर किया वृक्षारोपण…
सरायकेला:जगबंधु महतो
Advertisements

सरायकेला जिला के गम्हारिया प्रखंड अंतर्गत रपचा पंचायत के मोहनपूर निवासी समाजसेवी राजन साह ने सुपुत्री पायल 11वें जन्मदिन के शुभ अवसर पर जे.जे.एम.एम. पब्लिक स्कूल, मोहनपुर में दर्जनों फलदार एवं छायादार वृक्षारोपण कर जन्मदिन मनाया।
विद्यालय के संस्थापक महेश्वर द्विवेदी ने पर्यावरण के प्रति एक अच्छी पहल और जन्मदिन मनाने का सबसे सादगी तरीका बताया।विद्यालय में उपस्थित बच्चों एवं शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी पधारोपण किया। बच्चों के बीच मिठाई एवं लड्डू वितरण किया गया।
इस मौके पर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अमित सिंह देव, पूर्व पंचायत समिति सदस्य अजीत सिंह, बाबूराम मार्डी, मिहिर मंडल, रंजीत मंडल, वीर सिंह मुर्मू स्थानीय लोग एवं विद्यालय के बच्चे सम्मिलित हुए।

