विभिन्न आदिवासी संगठनों द्वारा प्रशासन के विरोध में राजनगर मुख्य मार्ग किया जाम, कई घन्टो से आवागमन प्रभावित…
सरायकेला: संजय मिश्रा
आदिवासी संगठन अपनी पाँच सूत्री मांगों को लेकर पूर्व घोषित कोल्हान बंद को सफल बनाने हेतु राजनगर सिद्धू कान्हू चौक पर बांस का बेरियर लगा कर बंद कर दिया।जिससे गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई,वहीं राजनगर की सभी दुकानों को भी बंद रखा गया,इस दौरान आदिवासी संगठन के सदस्यों ने कहा कि आज की बंदी कोल्हान प्रमंडलीय स्तर की बंदी है,जो सरकार और प्रशासन के खिलाफ है,
Advertisements

Advertisements


तीतिरबिला में प्रशासन ने जबरन भूमि अधिग्रहण किया,और जब आदिवासी समुदाय की महिला पुरुषों ने इसका विरोध किया,तो उनसब पर मामला(केस) दर्ज कर दिया।आदिवासियों की जमीन जबरन अधिग्रहण कर सड़क निर्माण कर दिया गया।प्रशासन की मनमानी रवैये का आदिवासी संगठन पुर जोर विरोध करती है,वहीं कई अन्य मांगे है जिनको लेकर आज कोल्हान बंद किया गया है।


