Advertisements

रथ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए आरएसएस ने किया शरबत वितरण…
सरायकेला: संजय मिश्रा । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा सरायकेला की प्रसिद्ध जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान रथ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए शरबत वितरण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कालूराम चौक के समीप सेवा शिविर लगाकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों द्वारा श्रद्धालुओं के बीच भीषण गर्मी और उमस के प्रभाव को देखते हुए शरबत का वितरण किया गया।
Advertisements

इस अवसर पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह सत्यनारायण अग्रवाल, ललित चौधरी, पुलक सतपति, आजाद मिश्रा, निरंजन कुमार, रोशन प्रजापति एवं प्रदीप महतो सहित अन्य स्वयंसेवक ने सेवा भाव से शरबत का वितरण किया।

