Advertisements
Spread the love

जांच के लिए पांच विद्यालयों के एमडीएम का लिया गया नमूना…

सरायकेला: संजय मिश्रा। विद्यालयों में संचालित मध्याह्न भोजन योजना के तहत स्कूली बच्चों को मिल रहे पौष्टिक, शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण मध्याह्न भोजन को लेकर रांची से आए सन टेक लैब रांची के टीम द्वारा सरायकेला प्रखंड के पांच विद्यालयों उत्क्रमित मध्य विद्यालय टांगरानी, नव प्राथमिक विद्यालय पारलपोसी, नव प्राथमिक विद्यालय सुरताडीह, उत्क्रमित मध्य विद्यालय ईटाकुदर एवं नव प्राथमिक विद्यालय रूटकाटांड के मध्याह्न भोजन का नमूना संग्रहित किया गया।

Advertisements

टीम में शामिल रहे तन्मय दत्ता एवं अविनाश मेहता द्वारा बताया गया कि लैब में संग्रहित किए गए मध्याह्न भोजन के गुणवत्ता और पौष्टिकता की जांच की जाएगी। इस अवसर पर जिला एमडीएम कोषांग के गौतम कुमार साहू एवं प्रखंड एमडीएम कोषांग के राजाराम महतो साथ में मौजूद रहे।