Spread the love

झारोटेफ/एनएमओपीएस द्वारा रक्तदान के साथ मनाया गया द्वितीय पेंशन पुनर्स्थापना दिवस…

सरायकेला (संजय मिश्रा)। द्वितीय पेंशन पुनर्स्थापना दिवस (OPS RESTORATION DAY)के अवसर पर JHAROTEF/NMOPS (झारखंड ऑफिसर टीचर एंप्लॉय फेडरेशन) जिला इकाई के द्वारा Govt. NR +2 उच्च विद्यालय सरायकेला में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर दिवस को उत्सव के रूप में मनाया गया। इस दिवस के उपलक्ष्य में JHAROTEF रक्त मित्रों के द्वारा रक्त दान शिविर का आयोजन जिले के ब्रह्मानंद नारायण हृदयालय ब्लड बैंक के तत्वावधान में किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा पदाधिकारी जितेंद्र कुमार सिंहा, विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वपन कुमार महतो, ब्लड बैंक के एडमिनिस्ट्रेटर शक्ति धारी सिंह, समाज सेवी खुदीराम महतो, प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित कुमार महतो, प्रांतीय उपाध्यक्ष बृजमोहन यादव, प्रांतीय मुख्य मीडिया प्रभारी राकेश कुमार, कोल्हान समन्वयक गंगासागर मंडल, जिला अध्यक्ष संतोष कुमार महतो, जिला सचिव जवाहरलाल महतो एवं जिला कोषाध्यक्ष हरे कृष्णा महतो ने सभा को संबोधित किए। इससे पूर्व सभी अतिथियों को पौधा देकर स्वागत किया गया एवं सभी अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं OPS RESTORATION DAY के अवसर पर केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि रक्तदान सबसे महान काम है जो आप सभी कर रहे हैं। मैं पुरानी पेंशन के पक्षधर हूं। मैं भी एक महीना में रिटायर्ड कर रहा हूं और यह पेंशन कभी बंद नहीं होना चाहिए। देश के सभी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन मिलनी चाहिए।सभा को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि सपन महतो ने रक्तदान के लाभ एवं रक्तदान करके अपने शरीर को कैसे तंदुरुस्त रख सकते हैं तथा समाज की किस तरह से सेवा कर सकते हैं, इस संबंध में अपने बातों का रखा एवं संगठन के कामों की सराहना की। संबोधित करते हुए प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित कुमार महतो ने संगठन के संघर्ष के दिनों के बातों को याद दिलाया एवं हर वर्ष इसी तरह हर्ष के साथ पुरानी पेंशन के पुनर्स्थापना दिवस को मनाने के ऊपर जोर दिए।

इस दिन को धूमधाम से मनाते हुए हर वर्ष ब्लड डोनेशन कैंप किया जाएगा एवं इस अवसर पर आए हुए सभी साथियों को ब्लड डोनेशन करने हेतु प्रेरित किए। प्रदेश उपाध्यक्ष बृजमोहन यादव ने संगठन की शुरुआती दिनों के संघर्ष एवं वर्तमान में संगठन के द्वारा उपलब्धि के संबंध में सभी को अवगत कराए एवं सभी साथियों वर्तमान में केंद्र सरकार द्वारा जो UPS लागू किया गया है इस संबंध में चर्चा की। एवं सभी ने एक स्वर में माना UPS एक छलावा है, झुनझुना के सिवा कुछ नहीं है। प्रधान समन्वय गंगासागर मंडल ने सभा को संबोधित करते हुए संगीत के माध्यम से पेंशन के महत्व एवं पेंशन रूपी इस वृक्ष को बचाए रखने के लिए सजग रहने की बात कही। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी खुदीराम महतो ने संगठन के कार्यों के सराहना की एवं पेंशन के साथ हमेशा खड़ा रहने की बात कही। प्रांतीय मुख्य सोशल मीडिया प्रभारी राकेश कुमार ने कार्यक्रम के लिए सभी को धन्यवाद दिया एवं इस दिन को उत्सव के रूप में मनाने के ऊपर जोर दिए एवं संगठन के अगले रणनीति के संबंध में अपने बातों को रखें। जिला अध्यक्ष संतोष कुमार महतो ने कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए सभी प्रखंड के पदाधिकारी एवं सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापन किए।

ब्लड डोनेशन कैंप में रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को अपने हृदय से हार्दिक धन्यवाद दिए। एवं सभी मेडिकल टीम का धन्यवाद करते हुए सभा समाप्ति की घोषणा किया। जिला संयुक्त सचिव प्रकाश मंडल के द्वारा मंच का संचालन किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम की व्यवस्था जिला संरक्षक वासुदेव राम के द्वारा किया गया।

उन्होंने स्वयं सेवा की भावना से आगे बढ़ते हुए अपना रक्तदान किए। कार्यक्रम में संगठन के 40 साथियों ने ब्लड डोनेशन किया। जिसके माध्यम से 40 यूनिट रक्त का संग्रहण किया गया। जिसमें मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष बलराम टुडू, प्रदीप कुमार मांझी, जिला संयुक्त सचिव मनमोहन कुमार, प्रकाश मंडल, नवीन चंद्र महतो, जिला प्रवक्ता नारायण कुमार, जिला महिला प्रकोष्ठ सचिव सुश्री मुलगी सोरेन,कुकरू प्रखंड अध्यक्ष गणेश पांडे, नीमड़ीह प्रखंड अध्यक्ष सुशील कुमार महतो, नीमडीह प्रखंड सचिव बलराम सरदार, नीमडीह प्रखंड से राज्य प्रतिनिधि देवेंद्र नाथ मांझी, चांडिल प्रखंड अध्यक्ष नवीन कुमार प्रमाणिक, प्रखंड उपाध्यक्ष उदित कुमार गोराई, प्रखंड राज्य प्रतिनिधि गुरु चरण हजाम, प्रखंड कार्यकारिणी सदस्य राजू महतो, श्रवण कुमार सिंहा, प्रखंड कोषाध्यक्ष कालेश्वर महतो, ईचागढ़ प्रखंड से प्रखंड अध्यक्ष सुमन हालदार, प्रखंड सचिव सुकुमार महतो, गम्हरिया प्रखंड से श्रीमती अल्पना महतो, श्रीमती सुचित्रा महतो, खरसावां प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा चरण महतो, प्रखंड सचिव कृष्ण चंद्र बेहेरा, कूचाई प्रखंड मीडिया प्रभारी सान्तुनु कुमार कुईला एवं रामचरण गोराई, सरायकेला प्रखंड से मृत्युंजय कर, राजनगर प्रखंड अध्यक्ष सुदीप मुखर्जी, उपाध्यक्ष सुपाय राम माडी, संयुक्त सचिव सुरेश बास्के एवं सभी प्रखंडों के प्रखंड कार्यकारिणी सदस्य साधारण सदस्य लगभग 100 की संख्या में उपस्थित रहे।

Advertisements

You missed